Ebola Virus In India: इबोला वायरस के संदर्भ में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की और तैयारियों का मूल्यांकन किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक संक्रमण का कोई मामला नहीं पाया गया है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद निगरानी और रोकथाम के उपायों को और अधिक सख्त किया गया है।
National, Digital, UP Tak News: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में इबोला वायरस रोग के लिए तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन किया गया। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई मामला नहीं आया है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इसके बाद, केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर निगरानी के साथ तैयारियों को और मजबूत किया है।
Ebola Virus In India:बैठक में दिए गए क्या निर्देश?
बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्तरों पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्री-अराइवल और पोस्ट-अराइवल स्क्रीनिंग, क्वारंटीन प्रोटोकॉल, मरीज प्रबंधन, रेफरल व्यवस्था और लैब परीक्षण से जुड़े विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे जा चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव ने समन्वित निगरानी, समय पर रिपोर्टिंग और चिन्हित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय में सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को भी सतर्क किया गया है और वे आवश्यक निगरानी एवं रोकथाम उपाय कर रहे हैं।
Ebola Virus In India: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पैनिक होने की आवश्कता नहीं
मंत्रालय ने बताया कि भारत को ऐसी स्थितियों का सामना करने का पूर्व अनुभव है। वर्ष 2014 में अफ्रीका में फैले इबोला प्रकोप के दौरान भी इसी प्रकार के एहतियाती कदम प्रभावी तरीके से लागू किए गए थे। केंद्र सरकार ने कहा है कि लोगों को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सलाह का पालन करने की अपील की है।
Ebola Virus In India: अब तक दुनियाभर में कुल 668 मामलों की पहचान की गयी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में बंडिबुग्यो वायरस के कारण इबोला का प्रकोप देखा गया है। 18 मई तक कुल 528 संदिग्ध मामले और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कुल 668 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 541 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और 127 युगांडा में हैं। हालांकि, कांगो के कुछ क्षेत्रों में असुरक्षा और आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण संपर्कों की निगरानी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
Situation report of #Ebola disease outbreak caused by Bundibugyo virus in the Democratic Republic of the Congo #DRC and #Uganda – data as of 18 May 2026:
🔴 A total of 528 suspected cases, including 132 deaths have been reported from both countries.
Of the 12 suspected cases… pic.twitter.com/dbPtWMlSe4— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 20, 2026
Yesterday I convened an Emergency Committee on the #Ebola outbreak in the #DRC and #Uganda. The Committee agreed that the situation is a public health emergency of international concern. @WHO assesses the risk of the epidemic as high at the national and regional levels, and low… pic.twitter.com/HBNSGXSqJe
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) May 20, 2026
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान में बताया कि युगांडा में पाए गए 12 संदिग्ध मामलों में से दो की लैब परीक्षण में इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य मामलों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |