US Immigrants News: अमेरिका से भारत लौटे गुरदासपुर के जयपाल सिंह समेत 104 अवैध प्रवासियों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि सभी को हथकड़ियों और बेड़ियों से बांधकर अमृतसर लाया गया। उन्हें 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा गश्ती द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
Illegal Immigrants Returned To India: अवैध अप्रवासी भारत लौटे, कहा कि हमें हथकड़ी और पैरों में बेड़ियाँ डालकर लेकर आए थे
US Immigrants News: अमेरिकी विमान से बुधवार 104 भारतीयों का दल अमृतसर पहुंच गया। ये सभी अवैध रूप से अमेरिक में रह रहे थे और अमेरिकी वायुसेना के विमान से इन्हें भारत लाया गया। इन प्रवास भारतीयों में एक जसपाल सिंह ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधी गईं। अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें हटाया गया। गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव के रह वाले 36 वर्षीय सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा पार करने के बाद उन्हें अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने पकड़ लिया था।
एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों के साथ यहां उतरा। यह भारतीयों का पहला समूह है, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने अवैध प्रवासी होने के कारण वापस भेजा। सूत्रों के अनुसार, इनमें से 33-33 प्रवासी हरियाणा और गुजरात से हैं, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं।
भारत के अवैध प्रवासियों में 19 महिलाएं समेत 13 नाबालिग
निर्वासित लोगों में 19 महिलाएं और 13 बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल का लड़का और दो लड़कियां हैं, जिनकी उम्र पांच और सात साल है। इन लोगों को पंजाब में अमृतसर हवाई अड्डे से पुलिस की गाड़ियों के जरिए उनके घरों तक ले जाया गया।
भारत के अवैध प्रवासियों को एजेंट ने धोखा दिया
US Immigrants News: बुधवार रात अपने शहर लौटने के बाद, जसपाल ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखा किया। एजेंट ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे कानूनी तरीके से अमेरिका भेजे जाएंगे। जसपाल ने कहा कि उन्होंने एजेंट से उचित वीजा के साथ जाने की बात कही थी, लेकिन वह धोखा देकर चला गया। इस सौदे के लिए उन्होंने 30 लाख रुपए दिए थे।
जसपाल का कहना है कि वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचा। उसे बताया गया था कि अमेरिका की यात्रा भी हवाई जहाज से होगी। लेकिन उसका एजेंट ने उसे धोखा देकर अवैध तरीके से सीमा पार करने के लिए मजबूर कर दिया।
जसपाल ने ब्राजील में छह महीने बिताने के बाद अमेरिका में प्रवेश किया, लेकिन अमेरिकी सीमा गश्ती ने उसे पकड़ लिया। उसने कहा कि उसे 11 दिन हिरासत में रखा गया और फिर उसे भारत भेज दिया गया। जसपाल को यह नहीं पता था कि उसे वापस भेजा जा रहा है। उसने बताया कि उसे और अन्य लोगों को हथकड़ी और बेड़िया पहनाई गईं, जो अमृतसर हवाई अड्डे पर खोली गईं।
US Immigrants News: इसे भी पढ़े :- US Immigration News: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 33 गुजराती अप्रवासी अहमदाबाद पहुंचे
जसपाल ने कहा – कि निर्वासन से वह टूट गए हैं। उसने कहा कि “बहुत पैसे खर्च हुए और उसे पैसे उधार लेने पड़े। उसी दिन, अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अवैध प्रवासियों के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए यूपी तक न्यूज़ के साथ सच्ची खबर और आपका अपना विस्वास पात्र न्यूज़ पोर्टल के साथ बिना किसी भी चार्ज के साथ, हम न तो किसी भी खबर पढ़ने या प्रकाशन हेतु किसी से भी कोई भी चार्ज नहीं लेते है, हम सिर्फ उन लोगों से चार्ज करते है, जो हमारे वेबसाइट पर अपना विज्ञापन प्रकाशित करवाना चाहते है, धन्यवाद, यूपी तक न्यूज़
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें

Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |