Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, पहले चरण में चंपई सहित छह मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 43 सीटों पर चुनाव प्रचार सोमवार को थम जाएगा। इसके बाद कोई रैली या रोड शो नहीं होगा। 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे मतदान बंद हो जाएगा। इस चरण में कुल 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत का फैसला करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
UP TAK NEWS, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले चरण की 43 सीटों पर सोमवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई जनसभा नहीं होगी। रोड शो और माइक से प्रचार भी नहीं होगा। प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इन सीटों पर 13 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। कुछ संवेदनशील बूथों को छोड़कर अधिसंख्य बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
48 घंटे पहले अर्थात सोमवार को शाम चार बजे थम जाएगा।
कुछ संवेदनशील बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोट पड़ेंगे। इनमें सभी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ सम्मिलित हैं। जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले अर्थात सोमवार को शाम चार बजे थम जाएगा।
पहले चरण में जिन 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें छह एससी तथा 20 एसटी सीटें सम्मिलित हैं। इस चरण में कुल 683 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें 334 निर्दलीय हैं। कुल प्रत्याशियों में 87 प्रत्याशी राष्ट्रीय पार्टियों के हैं।
वहीं, 32 प्रत्याशी झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के हैं। 42 प्रत्याशी ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों के मान्यता प्राप्त दलों से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 188 प्रत्याशी गैर मान्यता प्राप्त निबंधित दलों से जुड़े हैं। इस चरण में कुल 73 महिला प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होना है, जिनमें 34 निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
पहले चरण में एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। हटिया विधानसभा क्षेत्र से नगमा रानी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
इन बड़े प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर प्रचार सोमवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद कोई रैली या रोड शो नहीं होगा। 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी, लेकिन कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे मतदान बंद हो जाएगा। इस चरण में कुल 683 उम्मीदवार मैदान में होंगे, जो देखेंगे कि कौन जीतता है।
ओडिशा के राज्यपाल सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के भविष्य का भी फैसला भी इस चरण के चुनाव में होना है।
इन विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होना है मतदान
इन विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होना है मतदान | |||||||
कोडरमा | बरकट्ठा | बरही | बड़कागांव | हजारीबाग | सिमरिया (एससी) | चतरा (एससी) | बहरागोड़ा |
घाटशिला (एसटी) | पोटका (एसटी) | जुगसलाई (एससी) | जमशेदपुर पूर्वी | जमशेदपुर पश्चिमी | ईचागढ़ | सरायकेला (एसटी) | चाईबासा (एसटी) |
मझगांव (एसटी) | जगन्नाथपुर (एसटी) | मनोहरपुर (एसटी) | चक्रधरपुर (एसटी) | खरसावां (एसटी) | तमाड़ (एसटी) | तोरपा (एसटी) | खूंटी (एसटी) |
रांची | हटिया | कांके (एससी) | मांडर (एसटी) | सिसई (एसटी) | गुमला (एसटी) | बिशुनपुर (एसटी) | सिमडेगा (एसटी) |
कोलेबिरा (एसटी) | लोहरदगा (एसटी) | मनिका (एसटी) | लातेहार (एससी) | पांकी | डालटनगंज | विश्रामपुर | |
छतरपुर (एससी) | हुसैनाबाद | गढ़वा | भवनाथपुर |
⇒ To see international news on UP Tak News, click here to see all the news in our International News section.
⇒ Stay Connected With UP TAK NEWS
तोTwitter (X) || Facebook || Youtube

Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |