Mahakumbh Stampede: महाकुंभ मेला में अचानक मची भगदड़, हालात अब काबू में, जाने कैसी व्यवस्था? जानें

Mahakumbh Mela: Suddenly a huge crowd came from behind,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Stampede In Kumbh Mela: महाकुंभ के मौनी अमावस्या पर संगम तट के पास भगदड़ हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। पीएम मोदी ने इस हादसे के बारे में सीएम योगी से जानकारी ली है।

Sangam Stampede News: महाकुंभ के दौरान मंगलवार को मौनी अमावस्या पर एक बड़ा हादसा हुआ। अचानक भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की के कारण कई लोग गिर पड़े। इस स्थिति से अफरा-तफरी मच गई। हादसा तब हुआ जब एक तरफ लोग लौट रहे थे और दूसरी तरफ लोग आगे बढ़ रहे थे। धक्का-मुक्की की वजह से कई लोग गिर गए और उन्हें भीड़ रौंदती हुई निकल गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई।

Mahakumbh Stampede: Where did the stampede happen in Mahakumbh Nagar,

हादसे में प्रभावित लोगों के परिजनों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए संगम नोज की ओर जा रहे थे। वे पोल नंबर 11 से 17 के बीच चल रहे थे, तभी पीछे से अचानक तेजी से भीड़ आई। कुछ लोग संभल नहीं सके और गिर पड़े, जिसके चलते भीड़ उन पर चढ़ गई। अब जानें संगम नोज क्या है और वहां की स्थिति कैसी है।

Mahakumbh Stampede: ये संगम नोज क्या है?

संगम नोज का नाम उसके आकार के कारण पड़ा है। इसे स्नान के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। अधिकांश साधु और संत यहीं स्नान करते हैं। श्रद्धालु भी इस जगह को स्नान के लिए सर्वोच्च मानते हैं।

संगम नोज पर पहुंचने को लेकर मची भगदड़

शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि यहीं पहुंचने को लेकर भगदड़ मची। भारी संख्या में लोग संगम नोज पहुंच रहे थे, भीड़ का दबाव अधिक था। इसी वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई, प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। साथ ही कई रास्तों को खोल दिया। भीड़ को डायवर्ट भी किया गया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

Mahakumbh Stampede: Where did the stampede happen in Mahakumbh Nagar,

अब हालात नियंत्रण में

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में जिस जगह यह भगदड़ मची, अब वहां हालात नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संगम की ओर जाने वाला रास्ता खाली करा दिया गया है। अब भीड़ कम हो गई है। साधु-संतों के स्नान के लिए बनाए गए घाट भी खाली हो गए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए पुलिस ने रास्ता साफ करने के साथ ही त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

Mahakumbh Stampede: Where did the stampede happen in Mahakumbh Nagar,

आइये जानते हैं – संतों ने इस हादसे पर क्या कहा

Mahakumbh Mela: महाकुंभ मेला में हुए हादसे के लोगों में खूब रोष व्यक्त कर सरकार पर सवालिया तंज कसे

Maha KumbhMela: लोगों ने VVIP एंट्री पर सवाल उठाये

‘अखाड़ा मार्ग और अखाड़ा घाट तैयार हैं’

महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि हमें आज 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी कल शाम से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात हैं। लोग यहां सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं। सुबह के समय दबाव था और भीड़ बहुत ज़्यादा थी। अब जब भीड़ नियंत्रण में है। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया है। हमारे पास भगदड़ में हताहतों की आधिकारिक संख्या नहीं है क्योंकि हम यहां भीड़ नियंत्रण में लगे हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

‘प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। कल लगभग 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के लिए लगातार लगा हुआ है…

लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह से चार बार श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी श्रद्धालुओं की जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। प्रयागराज में हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बना हुआ है। संतों ने बताया है कि पहले श्रद्धालु स्नान कर लें, उसके बाद वे संगम की ओर स्नान के लिए जाएँगे। सभी अखाड़े इस बात पर सहमत हैं। लोगों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। यह आयोजन सभी के लिए है, और प्रशासन उनकी सेवा में जुटा हुआ है। सरकार हर तरह से मदद देने के लिए तैयार है। जरूरी नहीं कि सभी संगम नोज तक ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां हैं वहीं स्नान कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

UP TAK NEWS WHATSAPP A

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com