NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले के तार अब सीहोर से भी जुड़ गए हैं, जहां गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र रहा है।
NEET Paper Leak: देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के तार अब सीहोर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपित शुभम खैरनार कभी सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है। इस खुलासे के बाद जिले में भी मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट की परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के नाशिक निवासी डा शुभम खैरनार को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि शुभम ने सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा (बीएएमएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था।
NEET Paper Leak: मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला
मामले के उजागर होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आरोपी से अलग होते हुए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा मुकेश तिवारी ने कहा कि शुभम ने वर्ष 2021 में बीएएमएस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन इसके बाद वह कभी नियमित रूप से कॉलेज नहीं आया। कुलपति ने बताया कि शुभम किसी परीक्षा में भाग नहीं लिया और न ही विश्वविद्यालय की किसी अन्य शैक्षणिक गतिविधि में शामिल रहा।
NEET Paper Leak: जांच एजेंसियों की नजर अब कनेक्शन पर
शुभम के सीहोर से संबंधित शैक्षणिक रिकॉर्ड के सामने आने के बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जांच एजेंसियां अब उसके संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक सीहोर से किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
NEET Paper Leak: NEET का हाईटेक तरीके से हुआ था पेपर लीक
जांच में पहले ही यह स्पष्ट हो चुका है कि नीट प्रश्नपत्र की डिजिटल प्रति कथित रूप से नाशिक में बनाई गई थी। आरोपियों ने मोबाइल फोटो लेने के बजाय हाई-डेफिनिशन पोर्टेबल स्कैनर का उपयोग किया, ताकि पेपर स्पष्ट रूप से सॉल्वर गैंग तक पहुँच सके। इस मामले में टेलीग्राम ग्रुप्स और डिजिटल माध्यमों की भी जांच की जा रही है। वर्तमान में राजस्थान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई हैं और यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
We have sourced this news from various media outlets. UP Tak News does not vouch for the veracity of this report. The primary source is Dainik Jagran.
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |