NEET-UG 2026 Exam Cancelled: राजस्थान SOG ने NEET पेपर लीक से संबंधित मामले में अलग से कोई FIR दर्ज नहीं की थी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद CBI ने सीधे इस मामले को अपने हाथ में लिया और अब तक एकत्रित सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और पूछताछ से जुड़ी जानकारी CBI को सौंप दी गई है।
NEET-UG 2026 Exam Cancelled: NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक (NEET Paper Leak) और गड़बड़ी के मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जयपुर में CBI की टीम ने SOG से केस टेकओवर कर लिया है, और मामले से जुड़े लगभग दो दर्जन लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है। इसके साथ ही, एसओजी ने सीबीआई की टीम को एक सूची सौंपी है, जिसमें उन 70 अभिभावकों और 150 छात्रों की जानकारी है, जिनके पास NEET का (लीक या गेस) पेपर पहुंच गया था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कथित पेपर लीक राजस्थान में नहीं हुआ। यह नेटवर्क राजस्थान से बाहर कई राज्यों तक फैला हुआ था और पेपर नासिक से हरियाणा होते हुए राजस्थान पहुंचा था।
यह है राजस्थान के अनपढ़ शिक्षा मंत्री।
इनसे अकेले में पूछोगे कि NEET क्या होता है तो बोलेंगे वही जो बिना पानी के पी जाये।
इनको ना कोई पढ़ाई लिखाई से मतलब है, ना कोई बच्चों के भविष्य से। अंत में हिंदू मुसलमान करके अपना टिकट लायेंगे और ऐश करेंगे। pic.twitter.com/Qu1FXkyQbl
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) May 12, 2026
NEET-UG 2026 Exam Cancelled: SOG ऑफिस में CBI कर रही पूछताछ
राजस्थान SOG के आईजी अजयपाल लांबा ने जानकारी दी है कि SOG ने जांच के दौरान जिन लगभग दो दर्जन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, उन्हें अब CBI को सौंप दिया गया है। वर्तमान में CBI इन लोगों से जयपुर SOG कार्यालय में पूछताछ कर रही है। इनमें से अधिकांश छात्र और उनके परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। CBI इन व्यक्तियों की भूमिका, उनके संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी इकट्ठा कर रही है। SOG की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह मामला केवल “गेस पेपर” बेचने तक सीमित नहीं था।
पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम एसओजी के ऑफिस पहुंच गई है ! pic.twitter.com/8J5wyXjF6w
— Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷ (@Manish_IndiaTV) May 12, 2026
NEET-UG 2026 Exam Cancelled: कोचिंग संस्थान या संचालक की भूमिका कैसी?
आरोपियों ने इसे असली प्रश्नपत्र बताकर बेचने की योजना बनाई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय था जो विभिन्न राज्यों में संपर्कों के माध्यम से छात्रों तक पेपर पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। अजयपाल लांबा ने कहा कि अब तक की जांच में किसी कोचिंग संस्थान या कोचिंग संचालक की भूमिका सामने नहीं आई है। हालांकि CBI सभी पहलुओं से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
यह है राजस्थान के अनपढ़ शिक्षा मंत्री।
इनसे अकेले में पूछोगे कि NEET क्या होता है तो बोलेंगे वही जो बिना पानी के पी जाये।
इनको ना कोई पढ़ाई लिखाई से मतलब है, ना कोई बच्चों के भविष्य से। अंत में हिंदू मुसलमान करके अपना टिकट लायेंगे और ऐश करेंगे। pic.twitter.com/Qu1FXkyQbl
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) May 12, 2026
NEET-UG 2026 Exam Cancelled: केंद्र सरकार के निर्देशन पर CBI ने अपने हाथ में लिया केस
इस मामले में जयपुर, सीकर और झुंझुनूं पुलिस ने SOG के साथ मिलकर पूछताछ की थी।
जांच के दौरान कई छात्रों और उनके परिजनों से लंबी पूछताछ हुई। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में राजस्थान SOG ने अलग से कोई FIR दर्ज नहीं की थी। मामला सीधे CBI ने दर्ज किया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद CBI ने केस अपने हाथ में लिया और अब तक जुटाए गए सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और पूछताछ से जुड़ी जानकारी CBI को सौंप दी गई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |