Noida Protest: जैसा की पुरे देश को पता है की उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर नॉएडा में इस समय कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि की मानगो को लेकर लगभग तीन-चार दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं , नॉएडा कैसे और कहाँ कब कौन कौन सी जगह पर हुए प्रदर्शन के बारे जानेंगे विस्तार
Noida Protest: हमारे दिन की शुरुआत आज 13 अप्रैल को नॉएडा के सेक्टर 81 से होती है। जहाँ से हम चले थे। रोज की तरह रिपोर्टिंग करने के लिए क्षेत्र में। तो सबसे पहले हमने गांव भूड़ा से एक इ-रिक्शा में बैठकर फेज 2 को जाने के लिए निकले तो हमें सबसे पहला प्रोटेस्ट देखने को मिलता नगला चरणदास के दूसरे कट पर लक्ष्मी रिमोट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लाट नंबर बी-134 पर जहाँ कर्मचारी शांति रूप से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। और वहां से कुछ रिपोर्ट के लिए हमने वीडियो भी बनाये उसके बाद हम वहां से फेज 2 को निकल जाते हैं
Noida Protest: दूसरा चरण – फेज 2 में शांति रूप से प्रदर्शन
जैसे ही हम रिक्शा से फेज 2 के लिए नगला से निकले तो वहां पर हमने देखा की हलके हलके क्राउड (भीड़) बढ़ने लगती है। लेकिन वहां पर भी हालत बिलकुल सामान्य थे। लोग शांति से NSEZ से सूरजपुर दादरी मैंन रोड पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नज़र आये। लेकिन अभी तक तो हालात सामान्य और स्थिर थे। वहां पर कर्मचारिओं के साथ लगातार समन्वयय बनाने के लिए प्रशासन भी मौके पर तैनात था। दौनों ओर से एक एक डैम शांति थी। लेकिन प्रदर्शन जारी था।
इनमे से कुछ लोग KHY, मदरसन व् अन्य कंपनियों के लगभग दोनो और रोड के दाएं और बाएं साइड में लगभग 250 से 300 लोग इस प्रदर्शन में शामिल रहे। इसके बाद यहाँ तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन यहाँ पर आंदोलन कर रहे लोगों ने NSEZ से सूरजपुर दादरी जाने वाले मैंन रोड को दाएं व बाएं दोनो तरफ से पूरी तरह से बंद कर दिया। अब यहाँ पर पूरी तरह से आने व जाने वाले सभी वाहन न तो आ पा रहे थे और नहीं तो कहीं पर जा पा रहे थे।
इसके बाद हम यहाँ से बापस पैदल चल कर फेज 2 के सर्विस रोड से TAYNIYAN इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर आते है। तो वहां पर भी प्रदर्शन करते कर्मचारी नज़र आ रहे हैं। और कुछ समय रुक कर हम वीडियो रिपोर्टिंग करते हैं। लेकिन सब कुछ यहाँ पर भी सामान्य था।
इसके बाद हम बापस भूड़ा सेक्टर 81 आते है। तो राश्ते में हमें फेज 2 मैन रोड, नगला से भूड़ा जाने वाली सर्विस रोड सभी जाम की स्थिति में मिलती हैं। यहाँ पर हमें सुब्रोस, Overdrive, LRIPL B 201, रोलेक्स व अन्य कंपनियों के कर्चारियों के द्वारा सभी सर्विस रोड बंद मिले जिसे कोई भी वाहन इधर उधर नहीं जा पा रहा था। इन सभी जगहों पब्लिक ने पूरी तरह से जाम कर दिया।
Noida Protest: तीसरा चरण – फेज 2 से सेक्टर 80 में प्रदर्शन की गूंज
मुझे सुचना मिली की सेक्टर 80 में गुरु अमर दस, साहू ग्रोवर और अन्य कंपनियों में भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन सुरु कर दिया है, सभी कंपनियों ने कर्मचारिओं की छुट्टी कर दी। अब यहाँ पर भीड़ बढ़ना सुरु हुई पर और प्रदर्शन जारी रहा। लेकिन साहू ग्रोवर में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर नोक-झोंक भी हुई जिसे जिसे प्रशासन ने समय रहते काबू में कर लिया
Noida Protest: चौथा चरण – सेक्टर 80 फेज 2 होते हुए सेक्टर 88 तक प्रदर्शन उग्र
हमें सुचना मिली की सेक्टर 84 के मदरसन व केंट RO और अन्य कंपनियों पर प्रोटेस्ट सुरु हो गया है। इसकी सुचना पाकर में सेक्टर 80 से ओला बुक करके पंहुचने का प्रयास किया लेकिन भीड़ और जाम रास्तों की बजह से मुझे वहां पहुंचने में काफी समय लगा। जाते समय हम सेक्टर 80 से नगला चरणदास गांव गलियों से होकर NSEZ से सूरजपुर दादरी जाने वाले मैंन रोड पर नगलायु-टर्न लेकर मदरसन कंपनी होते हुए निकले तो वहां पर आगजनी का शिकार पुलिस वाहन दिखाई पड़ा और ऐसा लग रहा था। की यहाँ पर पत्थरबाजी जैसे हालात बन गए हों। लोग इधर उधर दौड़ते नजर आ रहे थे। रास्ते पर पेड़ों की टहनिया और डंडे और छोटे छोटे डेला पड़े बिखरे दिखे, मानो इस मौहोल को देखकर तो ऐसा लग रहा जैसे की यहाँ पर पहले ही तांडव मच चुका है
इसके बाद हम आगे बढ़ते है तो हमें केंट और मोचिको कंपनी पर भरी संख्या में भीड़ और प्रदर्शन देखने को मिले जहाँ कुछ प्रदर्शनकारियों ने केंट व मोचिको के गेट पर तोड़ फोड़ करने का प्रयास किया और समय रहते प्रशासन ने हालत पर काबू पा लिया और भीड़ को शांत कराकर उनकी शांति रूप से उनकी बातें व मानगो को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया
यही था हमारा पुरे दिन का रिपोर्टिंग
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |