रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट: अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था; कल रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 09 अक्टूबर2024 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार की देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती थे और अपनी उम्र सम्बंधित बीमारियों जूझ रहे थे।

हाईलाइट 

  • रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे
  • रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली!
  • वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे
  • 1962 में टाटा स्टील से अपने करियर की शुरुआत की
  • 2008 में टाटा नैनो को लॉन्च किया

 

टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट नेशनल सेंटर फॉर फॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है । यहीं से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली स्थित श्मशान घाट पहुंची। रतन टाटा को अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री बाहुबली पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला सहित राजनीति, खेल और व्यापार से जुड़े कई दिग्गजों ने टाटा को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि एक युग का अंत हो गया था।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से प्रतिष्ठित रत्न टाटा को 7 अक्टूबर को भी आईसीयू में भर्ती कराए जाने की खबर थी। हालाँकि, उन्होंने यह खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

बड़े बड़े राजनीतिक और बिजनेस घरानों ने शोक व्यक्त किया 

टाटा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन: हम बेहद दुःख के साथ रतन टाटा को विदा दे रहे हैं। ग्रुप के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वे एक गुरू, मार्गदर्शक और मित्र थे।

राष्ट्रपति मुर्मू: भारत ने एक ऐसे ही आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया।। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से प्रतिष्ठित रत्न टाटा ने टाटा समूह की विरासत को आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: रतन नवल टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर ही नहीं थे बल्कि दयालु आत्मा और एक विशिष्ट इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक चला गया।

राहुल गांधी: रतन नवल टाटा दूरदर्शिता वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली एक अनू छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं।

मुकेश अंबानी: ये भारत के लिए बहुत ही दुखद दिन है। रतन नवल टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि भारत के हर भारतीय के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत रूप से रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुःख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

गौतम अडाणी:  भारत ने एक महान और दूरदर्शिता वाले व्यक्ति को खोया है। टाटा ने रिलायंस इंडिया के पथ को पुनः परिभाषित किया। टाटा केवल एक बिजनेस लीडर ही नहीं थे, उन्होंने मानवता और करुणा के साथ भारत की एक विशिष्ट भावना को मूर्त रूप दिया।

आनंद महिंद्रा: मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। रतन टाटा को भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि महापुरुष कभी मरते नहीं।

सुंदर पिचाई: रतन टाटा से पिछली मुलाकात के दौरान उनके दर्शन मेरे लिए प्रेरणादायक थे। वे एक्स्ट्राऑर्डिनरी बिजनेस लीगेसी छोड़ गए हैं। उन्होंने भारत में बिजनेस बिजनेस लीडरशिप को दिशा निर्देशन और विकास करने में अहम भूमिका निभाई थी।

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र को रतन नवल टाटा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेजा

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को रतन नवल टाटा को भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग की है। इसका प्रस्ताव पास करके महाराष्ट्र कैबिनेट ने केंद्र सरकार को भेजा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कैबिनेट मंत्री ने रतन टाटा का अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश ने एक महान सामाजिक कार्यकर्ता, दूरदर्शी और देशभक्त नेता खोया है।

अमिताभ बच्चन ने रतन नवल टाटा के निधन पर शोक संबेदना जाहिर की  

अमिताभ बच्चन ने अपनी और रतन टाटा की फोटो शेयर करते हुए कहा- उनके जाने का खालीपन कभी भरा नहीं जा सका। एक युग का अंत हो गया। उनके सिद्धांत, महान संकल्प, दर्शन और उनके योगदान पर हमें हमेशा गर्व रहता है। ये मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही कि वे मेरे साथ मानवता से जुड़े हुए हैं।

यूपी तक न्यूज़ के सीईओ राजेश कुमार ने x पर लिखते हुए क्या कहा 

आज हमने अपने एक ऐसे हीरे को खो दिया जिसे कभी भुला पाना मुस्किल ही नहीं नामुकिन है ! #RatanTataSir मुझे x पर लिखते हुए मेरी आँखे और मेरा सरीर मेरा साथ नहीं दे रहा है ! ये भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है।

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai