SSC GD Exam: एसएससी जीडी की परीक्षा के दूसरे दिन प्रयागराज के परीक्षा केंद्र पर हंगामा, छात्रों ने की तोड़फोड़ और रास्ता जाम; SSC GD परीक्षा रद्द

SSC GD Exam: Uproar at Prayagraj Exam Center on Day 2 of SSC GD Exam; Students Vandalize Property and Block Road; SSC GD Exam Cancelled SSC GD Exam: On the second day of the SSC GD examination, chaos erupted once again at the Sita Sunita Singh Women's College in Prayagraj due to disorganization and server downtime. A large number of candidates, unable to access computers and facing a severe shortage of time, resorted to vandalism and blocked the road in protest. SSC GD Exam: Server Downtime Leaves Candidates with Only 35 Minutes The examination at this center was scheduled to be conducted in three shifts. The first shift was scheduled to take place from 10:30 AM to 11:30 AM. A total of 550 candidates had already entered the college premises. It was reported that due to a server outage, the exam started 25 minutes late but concluded exactly at the scheduled time. Consequently, the candidates were left with only 35 minutes to complete the paper. SSC GD Exam: Vandalism at Exam Center; Road Blocked on Varanasi Route Enraged by this issue, the candidates began vandalizing property inside the examination center. Simultaneously, they demanded the cancellation of the examination. The irate candidates proceeded to block the Prayagraj-Varanasi GT Road. Upon receiving reports of the disturbance, IPS Trainee Ishwar Lal Gurjar, ACP Tharwai Arun Parashar, and Station House Officer (SHO) Sanjay Gupta arrived at the scene with their police force. SSC GD Exam: Assurance Given to Cancel Exams for All Three Shifts The SHO stated that the students agreed to disperse only after receiving an assurance from the SSC (Staff Selection Commission) that the examinations for all three shifts would be cancelled. Following this, traffic flow was restored to normalcy. In the interim, the GT Road remained gridlocked for approximately one hour, with long queues of vehicles stretching out on both sides of the road. SSC GD Exam: Similar Unrest Occurred at the Same Center on May 25 It is noteworthy that prior to this incident, on Monday, May 25, candidates had similarly engaged in extensive vandalism and caused a major disturbance at the Sita Sunita Singh Women's College examination center. On that occasion as well, they had blocked the road for nearly an hour, and the examination scheduled for that day was subsequently cancelled.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SSC GD Exam: प्रयागराज के सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय में एसएससी जीडी परीक्षा के दूसरे दिन भी अव्यवस्था और सर्वर डाउन के कारण हंगामा हुआ। अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर नहीं मिलने और समय की कमी के कारण उन्होंने तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया।

SSC GD Exam: सर्वर डाउन से मात्र 35 मिनट ही समय मिल सका

यहां परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जानी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक होनी थी। कुल 550 परीक्षार्थी विद्यालय के अंदर प्रवेश कर चुके थे। बताया गया कि सर्वर के डाउन होने के कारण परीक्षा 25 मिनट देर से शुरू हुई और निर्धारित समय पर पेपर समाप्त कर दिया गया। परीक्षार्थियों को केवल 35 मिनट का समय मिल सका।

SSC GD Exam: परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़, वाराणसी मार्ग पर रास्ताजाम

इस मुद्दे पर परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और केंद्र के भीतर तोड़फोड़ करने लगे। इसके साथ ही, उन्होंने परीक्षा को निरस्त करने की मांग भी की। गुस्साए परीक्षार्थियों ने प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर रास्ता जाम कर दिया। बवाल की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसीपी थरवई अरुण पाराशर और थानाध्यक्ष संजय गुप्ता अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

SSC GD Exam: तीनों पालियों की परीक्षा निरस्त का आश्वासन

थानाध्यक्ष ने कहा कि एसएससी द्वारा तीनों पालियों की परीक्षा रद्द करने का आश्वासन मिलने पर छात्रों ने सहमति जताई। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस बीच लगभग एक घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

SSC GD Exam: 25 मई को भी इसी परीक्षा केंद्र में हुआ था बवाल

यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार, 25 मई को भी सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर तोड़फोड़ की थी और बवाल मचाया था। उन्होंने लगभग एक घंटे तक रास्ता जाम किया था। उस दिन की परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai