Supreme Court: प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा एक केस फाइल के खोने के मामले में सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस लापरवाही की जांच करने और इसके कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया है।
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा एक केस फाइल खोने के आरोप पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। प्रधान न्यायाधीश और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष एक वकील ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक याचिका दायर की गई थी, लेकिन उसे अब तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है। उन्होंने इस संबंध में रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था, लेकिन ऐसा लगता है कि रजिस्ट्री ने फाइल खो दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि याचिका को सूचीबद्ध किया जाए।
सीजेआइ ने कहा, “यदि रजिस्ट्री ने फाइल खो दी है, तो यह एक गंभीर मामला है। यदि हमारी रजिस्ट्री महत्वपूर्ण मामलों में फाइलें खो रही है, तो आपको क्या लगता है कि मैं केवल सूचीबद्ध करने का आदेश दूंगा? मुझे कुछ और भी करना होगा। आप पूरी जानकारी दीजिए। मैं इस लापरवाही की जांच करना चाहता हूँ।
मई में, सीजेआइ की अगुवाई वाली पीठ ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को कड़ी फटकार दी थी और उसके व्यवहार को अत्यंत खराब बताया था। पीठ ने कहा कि रजिस्ट्री के अधिकारी खुद को “सुपर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया” मानते हैं। यह टिप्पणी पीठ ने निवेश धोखाधड़ी के एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की थी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |