UP Homeguard Recruitment: यूपी में 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, ज‍िलावार बनेगी मेर‍िट, आइये जानते है क्या रहेगी अधिसूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Homeguard Recruitment: यूपी में 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती

UP Homeguard Recruitment: यूपी सरकार पुलिस भर्ती प्रक्रिया की तरह ही करीब 44,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद इन होमगार्ड जवानों को आपदाओं के दौरान सहायता करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण को सहयोग देने के लिए होमगार्ड मुख्यालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नियमों की समीक्षा कर रहा है। दिशा-निर्देशों का एक नया सेट बनाया जाएगा और होमगार्ड की भर्ती को संभालने के लिए एक अलग बोर्ड की स्थापना की जाएगी।

यूपी तक न्यूज़, लखनऊ – सिपाही भर्ती की तर्ज पर अब लगभग 44 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती कराए जाने की तैयारी है। निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने के लिए होमगार्ड विभाग उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के नियमों का अध्ययन कर रहा है। होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है, जिसकी मेरिट जिलावार तैयार की जाएगी और दौड़ के बाद अंतिम परिणाम घोषित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी अध्ययन करा रहा है। भर्ती के लिए नई नियमावली तैयार कर होमगार्ड भर्ती के लिए अलग बोर्ड गठित होगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

UP Homeguard Recruitment: यूपी में 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, ज‍िलावार बनेगी मेर‍िट, आइये जानते है क्या रहेगी अधिसूचना

होमगार्ड मुख्यालय सिपाही भर्ती की प्रकिया व नियमों का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाने के बाद सिपाही भर्ती की तरह एक साथ लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद जिलावार मेरिट बनेगी और चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। पूर्व में होमगार्ड भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती थी। जबकि दो किलोमीटर की दौड़ का प्रावधान था। अब दौड़ को ढाई से तीन किलोमीटर किए जाने पर भी विचार चल रहा है।

पुलिस भर्ती की तरह महिला होमगार्ड की भर्ती के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने के साथ ही अन्य नियम भी लागू होंगे। होमगार्ड जवानों की अंतिम भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। इसके बाद उनकी भर्ती को लेकर नियमों में कई बदलाव तो हुए पर जिला स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया पूरा नहीं कराई जा सकी। अब मुख्यालय स्तर से पूरे प्रदेश में एक साथ भर्ती प्रक्रिया अपनाए जाने की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं। जिला स्तर पर होमगार्ड की भर्ती प्रकिया में धांधली के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व प्रयागराज में हुई भर्ती में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और तत्कालीन जिला कमांडेंट को बर्खास्त कर दिया गया था।

1.18 लाख पद स्वीकृत, कार्यरत हैं 75 हजार

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में लगभग 75 हजार होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं। प्रति वर्ष लगभग चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। यही वजह है कि होमगार्ड जवानों के लगभग 44 हजार पदों को भरने के लिए दो चरणों में भर्ती कराए जाने का लख्य रखा गया है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य का कहना है कि भर्ती बोर्ड के गठन की प्रकिया शुरू की गई है। अभी नियमावली को लेकर मंथन चल रहा है।

google map

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Social Hnadle ON UP TAK NEWS

Twitter (X) || Facebook || Youtube

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com