UP News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने क्रूरता की सभी सीमाएं लांघ दीं। अपनी रिश्ते की भाभी से विवाह करने की जिद पूरी न होने पर आरोपी ने उसके केवल डेढ़ साल के निर्दोष बेटे को सुनसान सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटककर हत्या कर दी। यह भयावह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
Firozabad, UP Tak News: यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी द्वारा शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटककर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। यह भयावह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बच्चे की नानी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, हत्यारे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक, जो शेखूपुर, बदायूं का निवासी है, को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में पकड़ लिया। यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बच्चे की नानी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक, जो शेखूपुर, बदायूं का निवासी है, को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में पकड़ लिया।
UP News: घटना की CCTV फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
दोपहर ढाई बजे के आस-पास का समय था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तभी हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर आया था। रती ने बताया कि जब काफी समय तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गईं जहां मासूम का शव पड़ा था। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में जो देखा गया, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था। उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था।
UP News: बच्चे को टॉफी के बहाने ले गया और ले ली जान
शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद के एक वकील के पास गई थीं। वकील से मिलने का समय शाम का होने के कारण वह यादव कॉलोनी में अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। रती की मां पिंकी ने फोन पर लोकेशन लेकर विराज को भी वहां बुला लिया। विराज ने वहां भी रती पर दबाव डाला कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले। जब मां-बेटी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। उसने करीब 50 मीटर दूर जाकर दोपहर ढाई बजे सुनसान सड़क पर मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। इस पूरे मामले का 34 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
UP News: फुटेज देखते ही चीख पड़े लोग, पुलिस भी रह गई दंग
जब परिवार के सदस्य, आस-पास के लोग और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो महिलाओं और पुरुषों की चीखें निकल गईं। कई लोग इस भयावह दृश्य को देखकर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिख रही क्रूरता को देखकर हैरान रह गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी विराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिससे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आदित्य लांग्हे, एसएसपी
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
