Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक डेढ़ साल के मासूम की आठ बार पटक-पटककर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने बच्चे का शव मां को देते हुए कहा, “ले जाओ अपने बेटे का शव, इसको मैंने मार डाला।”
Firozabad, UP Tak News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यादव कॉलोनी में शनिवार को दोपहर ढाई बजे डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपित युवक ने शव को उसकी मां के पास घर पर ले जाकर कहा- ले जाओ, अपने बेटे का शव, मैंने उसे मार डाला। इसके बाद वह वहां से भाग गया।
जिस स्थान पर हत्या हुई, वह एक रिहायशी क्षेत्र है। मासूम और उसकी मां के घर आने के आधे घंटे बाद ही आरोपी युवक भी वहां पहुंच गया था। पीड़ित मां और युवक के बीच अच्छी जान-पहचान थी। पति ने इस युवक से उसकी मुलाकात कराई थी। जिसने भी इस घटना को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में देखा, उसे शनिवार रात नींद नहीं आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के सिर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई थी। अन्य अंगों पर भी चोट के निशान मिले हैं। सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार ने बताया कि आरोपित का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसका हमें न्यायालय से रिमांड मिल गया है।
मिली सूत्रों के अनुसार हत्याकांड के विषय में प्रमुख समाचार दैनिक जागरण की टीम ने रविवार को कुछ चश्मदीद गवाहों से जानकारी प्राप्त की। आइये देखें – प्रत्यक्षदर्शियाें ने कहा
”मैं अपनी दोनों बेटियों के साथ कमरे में बैठी थी। सामने टीवी पर मेरी 20 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही थी। इस दौरान उसने देखा कि एक युवक किसी को पूरी ताकत से पटक रहा है।
उसने मुझसे कहा- अरे-अरे मम्मा देखो, ये क्या कर रहा है? इसने किसी को जमीन पर पटक दिया। पहले तो हम सभी ने समझा कि युवक ने किसी जानवर के बच्चे को पटका है, लेकिन जब उसने दोबारा पटका तो वह और मेरी बेटी घर के बाहर आ गईं। इस बीच आरोपित बच्चे को लेकर उनके दरवाजे से होता हुआ चला गया। इस बारे में सोचकर मुझे पूरी रात नींद नहीं आई। -शकुंतला।
मैं कमरे में लेटा हुआ था। लगभग ढाई बजे घर के बाहर से किसी को पटकने की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा जैसे किसी ने सीमेंट की बोरी को जमीन पर फेंक दिया हो। जब मैं कमरे से बाहर आया तो आरोपित विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने मुझे देख कर बच्चे को कंधे पर उठाया और वहां से चला गया। मैंने उसे आवाज देकर पूछा- अरे, तुम क्या कर रहे हो? इसके बाद वह बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर में चला गया, और फिर वह बाहर नहीं आया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उसने बच्चे की हत्या के बाद शव को घर में फेंक कर कहां भाग गया। मासूम के घर में चीख-पुकार मच गई थी। सभी की आंखों में आंसू थे। – शिवांजल
Firozabad News: शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आए थे लोग
मकान स्वामी लाडली ने बताया कि शुक्रवार को किराएदार पुष्पलता और उनके पति कहीं बाहर गए थे। रात लगभग 10 बजे वे अपने नाती के साथ घर लौटे थे। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पुष्पलता, पिंकी, रति और उसकी छोटी बहिन, आरव और एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति घर आए। आधा घंटे बाद पुष्पलता और रति की छोटी बहन फोन पर बातें करते हुए बाहर आ गए। कुछ देर बाद उनके साथ आरोपित विराज उर्फ जितेंद्र पाठक घर पर आया। युवक कुछ देर बाद घर से बाहर आकर चहलकदमी करते हुए किसी से बात करने लगा। बात समाप्त होने पर वह अंदर कमरे में गया और रति के डेढ़ वर्षीय बेटे को चॉकलेट दिलाने की कह कर अपने साथ ले गया। लाडली ने बताया कि वह कमरे में लेटी थीं, लेकिन खिड़की में लगी जाली से सब कुछ दिखाई दे रहा था।
10 मिनट के भीतर ही वह युवक बच्चे को लेकर आया और किराएदार के दरवाजे पर शव को फेंकते हुए बोला- बच्चे को ले जाओ। यह कहते हुए वह घर से बाहर चला गया। रविवार सुबह पुष्पलता ने बताया कि वह रति की सास से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस की जांच में सामने आएगा।
Firozabad News: सुबह 10 बजे से किराएदार का कमरा बंद था
मकान मालिक ने बताया कि उनकी किराएदार पुष्पलता और उसके पति छह महीने पहले उनके घर में आए थे। पुष्पलता और उसके पति रविवार सुबह 10 बजे घर से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से उनकी जानकारी का कोई पता नहीं चल सका है।
Firozabad News: बामई में हुआ बच्चे का अंतिम संस्कार
रविवार को दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मां रति, नानी पिंकी और अन्य परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि मृत्यु सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। मासूम का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
Firozabad News: अन्य हिस्से में अंदरूनी चोटें
बताई गई हैं। स्वजन शव को लेकर अरांव के गांव बामई में पहुंचे और यहीं पर देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। जब शव गांव पहुंचा तो सभी कहते सुने गये कि इस मासूम ने किसी का क्या बिगड़ा था। उसने अभी ढंग से चलना और बोलना भी नहीं सीखा था कि उसके रिश्ते के चाचा ने ही उसकी जिंदगी छीन ली।
Firozabad News: मासूम की हत्या के बाद भी नहीं पहुंचा पिता
रति और प्रियांक शर्मा की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही पति रति को तंग करने लगा था। वह अक्सर उसकी पिटाई करता था। इस वजह से वह अक्सर अपने मायके बामई में आकर रहती थी। वर्तमान में वह तीन महीने से वहीं रह रही थी। घटना की जानकारी होने के बावजूद मासूम के पिता और अन्य रिश्तेदार उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
