Ballia UP News: जनपद बलिया के विकास खंड नगरा स्थित ग्राम तुर्की में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने गुरुवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (निर्माण इकाई-19, आजमगढ़) द्वारा कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त उच्च स्तरीय शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
Ballia UP News: तीन मंजिला भवन से लेकर आधुनिक सुविधाओं तक होगा समावेश
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मुख्य विद्यालय भवन के भूतल और प्रथम तल की चिनाई पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे तल पर चिनाई के साथ प्लास्टर एवं पुट्टी का कार्य प्रगति पर है। मिड-डे मील भवन के भूतल और प्रथम तल का प्लास्टर कार्य तथा मल्टीपरपज हॉल का प्लास्टर कार्य भी पूरा हो चुका है।
स्टाफ रेजिडेंस, डॉरमेट्री तथा प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य आवासों के सुपरस्ट्रक्चर और स्लैब कास्टिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
Ballia UP News: 30 आधुनिक कक्षाएं, बालवाटिका और लगभग 100 शिक्षकों की होगी व्यवस्था
परियोजना के तहत परिसर में 30 आधुनिक कक्षाएं और एक बालवाटिका विकसित की जा रही है। विद्यालय में लगभग 100 शिक्षकों की तैनाती का प्रावधान होगा। इसके अलावा मुख्य विद्यालय भवन (जी+2), मिड-डे मील भवन, डॉरमेट्री और गार्ड रूम का निर्माण किया जा रहा है।
कैंपस में 3461.50 वर्ग मीटर में इंटरलॉकिंग/पेवर ब्लॉक, , 1139 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल, आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, 200 केवीए डीजी सेट, सोलर सिस्टम और सीसीटीवी निगरानी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
Ballia UP News: भविष्य में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम
परिसर के समीप उपलब्ध शेष भूमि पर भविष्य में नवीन राजकीय इंटर कॉलेज और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम विकसित करने का भी प्रस्ताव है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना को सितंबर 2026 तक सभी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।
Ballia UP News: कम मजदूर मिलने पर ठेकेदार को फटकार, सीवर पाइप दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर अपेक्षा से कम मजदूर कार्यरत पाए जाने पर नाराजगी जताई और ठेकेदार को तत्काल श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
इसके अलावा निरीक्षण में सीवर पाइप टेढ़ी लगी मिलने पर उसे गंभीर तकनीकी खामी मानते हुए संबंधित ठेकेदार को पाइप उखाड़कर मानकों के अनुरूप दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।