Ballia UP News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा जिलाधिकारी महोदय की सहमति एवं निर्देशन में श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज के कृषि संकाय के सहयोग से असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न नवप्रवर्तकों ने अपने-अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. सुधा राणा एवं डॉ. मुनेंद्र पाल द्वारा किया गया।
मूल्यांकन के उपरांत प्रथम पुरस्कार शिवांश एवं अथर्व मिश्रा को हिट प्रोटेक्शन कैप एवं विमेन सेफ्टी डिवाइस के लिए प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार आदित्य कुमार पांडेय को ऑटोमैटिक ट्रैफिक स्पाइक तथा सौरभ कुमार मिश्रा को क्रॉप प्रोटेक्शन डिवाइस के लिए दिया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार रोशन कुमार एवं बृजेश कुमार को वाटर प्यूरीफायर एवं पैडी थ्रेसर नवप्रवर्तन के लिए प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार श्रीमती रिंकी ठाकुर (मसाला एवं आचार उद्योग), हरिशंकर वर्मा (मशरूम उत्पादन), अरविंद सिंह (मिलेट्स उत्पाद), श्री प्रकाश पांडेय (गोबर से निर्मित उत्पाद) एवं अश्वनी कुमार तिवारी (मिनरल वाटर) को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं संयोजक प्रो. अशोक कुमार सिंह ने नवप्रवर्तन के महत्व को विभिन्न प्रयोगों एवं उदाहरणों के माध्यम से रेखांकित किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रो. दयालानंद राय (प्राचार्य, टी.डी. कॉलेज) एवं डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य, सतीश चंद्र कॉलेज) द्वारा किया गया। अतिथियों ने सभी नवप्रवर्तकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सह-समन्वयक जिला विज्ञान क्लब सुधीर कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार द्वारा प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मांधाता सिंह, रामकुमार यादव, दिनेश कुमार मौर्य, आदित्य सिंह, सूर्यजीत मौर्य, गौरव मौर्य, अश्फाक अंसारी, दिनेश कुमार, आनंद, आशीष कुमार, अजीत वर्मा एवं नीतिश कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।