Ballia UP News: सतीश चन्द्र कॉलेज में ‘भिखारी ठाकुर पुण्यतिथि स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन, स्त्री विमर्श पर हुई सार्थक चर्चा

satish-chandra-college-ballia-bhikhari-thakur-smriti-vyakhyan-stree-vimarsh-10-july-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: सतीश चन्द्र कॉलेज, बलिया के नटराज सांस्कृतिक कला क्लब एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सौजन्य से “भिखारी ठाकुर पुण्यतिथि स्मृति व्याख्यान” का आयोजन किया गया। इस वर्ष व्याख्यान का विषय “भिखारी ठाकुर के नाटकों में स्त्री विमर्श” रखा गया, जिसमें साहित्यकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री बृजमोहन प्रसाद ‘अनारी’ तथा मुख्य वक्ता रंगकर्मी श्री आशीष त्रिवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैकुण्ठ नाथ पाण्डेय ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक विजय राज यादव द्वारा भिखारी ठाकुर के रचित लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। उनकी प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को लोक संस्कृति की मिठास और भिखारी ठाकुर की रचनात्मक विरासत से जोड़ दिया।

मुख्य वक्ता श्री आशीष त्रिवेदी ने अपने व्याख्यान में कहा कि भिखारी ठाकुर ने बिदेसिया, बेटी-बेचवा और गबरघिचोर जैसे कालजयी नाटकों के माध्यम से अपने समय से बहुत पहले ही स्त्री की पीड़ा, प्रवासी जीवन की त्रासदी, सामाजिक असमानता तथा आत्मसम्मान जैसे महत्वपूर्ण प्रश्नों को मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर ने स्त्री चेतना को साहित्य के केंद्र में स्थापित किया और उनके विचार आज भी सामाजिक संदर्भों में समान रूप से प्रासंगिक हैं।

मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन प्रसाद ‘अनारी’ ने अपने संबोधन में कहा कि भिखारी ठाकुर का साहित्य भोजपुरी अस्मिता, लोक संस्कृति और जनचेतना की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएँ केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और विषमताओं के विरुद्ध सशक्त सामाजिक हस्तक्षेप भी हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शुभनित कौशिक ने भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके साहित्य की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रासंगिकता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. श्रीपति कुमार यादव ने किया, जबकि प्रो. माला कुमारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉ. चन्द्रकांत, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai